अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने बहुत से सत्य व्यक्त किए हैं और पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। सच्चे मार्ग की जाँच-पड़ताल करते समय बहुत से लोग देखते हैं कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों में अधिकार है, वे शक्तिशाली और सत्य हैं। इस तरह वे आश्वस्त हो जाते हैं, लेकिन जब वे सुनते हैं कि अंत के दिनों का मसीह एक स्त्री है, तो वे उसे नकार देते हैं। उनका मानना है कि प्रभु यीशु पुरुष है और पवित्र आत्मा भी इस बात की गवाही देता है कि प्रभु यीशु "प्रिय पुत्र" था। तो उनका मानना है कि प्रभु निश्चित रूप से पुरुष रूप में ही आएगा, उसका स्त्री होना असंभव है। क्या यह दृष्टिकोण बाइबल की भविष्यवाणियों के अनुरूप है? क्या परमेश्वर के वचन में इसका कोई आधार है? क्या प्रभु यीशु ने कहा था कि जब वह लौटेगा तो वह स्त्री होगा या पुरुष? बिल्कुल नहीं। तो अंत के दिनों में देहधारी परमेश्वर स्त्री क्यों है, पुरुष क्यों नहीं? सच्ची आस्था की खोज का यह एपिसोड आपको सत्य जानने और अंत के दिनों में परमेश्वर के प्रकटन और कार्य को समझने में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
नवीनतम आध्यात्मिक भक्तिपूर्ण संसाधनों की एक ही क्लिक में सदस्यता पाएं। ये प्रभु के करीब आने में आपकी मदद करती हैं!
Messenger के माध्यम से सदस्य बनेंहमारे बारे में | सम्पर्क करें | खंडन | गोपनीयता नीति | साभार
Copyright © 2023 यीशु मसीह का अनुसरण करते हुए